स्काउट/गाईड जंबूरेट के लिए विद्यालयों में किया संपर्क कर किया पंजीयन


सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड की ओर से संभाग स्तरीय जंबूरेट, रैली 16 से 20 फरवरी तक स्काउट मैदान आवासन मंडल में होगी। स्काउट सचिव महेश सेजवाल ने बताया कि स्काउट प्रतिनिधि रविन्द्र चर्वदा एवं अन्य ने इसके लिए जिला मुख्यालय सहित आसपास के कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों में संपर्क कर जंबूरेट के लिए स्काउट गाईड का पंजीयन किया। स्काउट सचिव सेजवाल ने बताया कि जंबूरेट में होने वाली गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के बारे में भी विद्यालयों को जानकारी देकर अधिक से अधिक सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।