पीएम के जन्मोत्सव सेवा सप्ताह में होंगे अनेक कार्यक्रम, पौधरोपण से किया शुभारंभ

गंगापुरसिटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से मनाए जा रहे जन्मोत्सव सेवा सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर रविवार को बायपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान गंगापुरसिटी शहर, ग्रामीण, तलावडा व वजीरपुर मंडल के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के तहत किए जाने वाले कार्यक्रम तय किए गए। शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी व प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि शहर मंडल की ओर से 21 सितम्बर को पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्न क्षेत्र में निराश्रितों को भोजन कराया जाएगा। 22 सितम्बर को वजीरपुर मंडल के अन्तर्गत गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाने के साथ हवन किया जाएगा। 23 सितम्बर को तलावडा मंडल की ओर से तलावडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार 24 सितंबर गंगापुर ग्रामीण मंडल की ओर से पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के अंतिम दिवस सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के वरिष्ठ सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में नसिया कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। बैठक के बाद बायपास तिराहे पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण संदेश देते हुए पौधरोपण कर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सभी मंडलों के पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया।

READ MORE: राजस्थान की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

इस दौरान जिला परिषद सदस्य पुखराज सलेमपुर, मदन मोहन सैनी, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह राजावत, भाजयुमो जिला संयोजक उदय सिंह गुर्जर, सुशील दीक्षित, एएडवोकेट नवीन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, जमनालाल वैष्णव, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, गोपाल धामोनिया, अशोक गुप्ता, कमालपुरा, हरिसिंह खारवाल, शिवदयाल जोशी, नारायण महावर, सूरजमल जाट आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।