अभिभाषक संघ वैर: नवनीत चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित

वैैर (मुरारीलाल शर्मा)। अभिभाषक संघ वैर के सम्पन्न हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर नवनीत चौधरी एडवोकेट ने 5 मतों से अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी गुटयारी सिंह गुर्जर को पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने 12 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीमोहन शर्मा को पराजित किया।

निर्वाचन अधिकारी चन्दन सिंह डागुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी दौलत राम बैरवा ने बताया कि अध्यक्ष एंव कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी दंगल में थे। जिनमें नवनीत सिंह चौधरी, गुटियारी सिंह गुर्जर एंव राजीव शर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नवनीत चौधरी ने 34 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुटियारी सिंह को 29 मत मिले। नवनीत चौधरी 5 मतों से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह को 40 मत तथा श्रीमोहन शर्मा को 28 मत प्राप्त हुए। धर्मवीर सिंह चौधरी 12 मतों से विजयी घोषित हुए।

यह भी पढ़ें: IPL auction 2021: दिनभर सोशल मीडिया पर छाई रही ये खबरें, Twitter पर करती रही ये ट्रेंड

सचिव पद पर अजयवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर महेश पाठक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर ताराचंद जाटव, ऑडिटर पद पर अशोक कुमार सैनी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US