सुमेल में अम्बेडकर प्रतिमा का भव्य अनावरण, उप मुख्यमंत्री बैरवा ने दिया विकास का भरोसा

सुमेल गांव में डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम
सुमेल में उप मुख्यमंत्री द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा का अनावरण

मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

9 अप्रैल 2026 को सवाई माधोपुर जिले के बामनवास तहसील के ग्राम गढ़ी का बैरवा (पंचायत सुमेल) में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रा मीना (विधायक, बामनवास) ने की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विकास और सामाजिक एकता पर दिया जोर

मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, एकता और अखंडता को मजबूत करना जरूरी है। इसके साथ ही ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने सड़क निर्माण और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विधायक इंद्रा मीना का बड़ा ऐलान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं इंद्रा मीना ने भी विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी भवन बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संसाधनों के माध्यम से गांव का समग्र विकास किया जाएगा।

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्वों ने भाग लिया, जिनमें:

  • डी.सी. बैरवा (विधायक, दौसा)
  • मानसिंह गुर्जर (जिला अध्यक्ष, भाजपा)
  • रामकुमार वर्मा (पूर्व राज्यसभा सांसद)
  • कन्हैयालाल बैरवा (पूर्व प्रधान)
  • शिवचरण बैरवा (पूर्व प्रधान)
  • मुकेश बैरवा (चेयरमैन)

इसके अलावा अखिल भारतीय बैरवा महासभा के पदाधिकारीगण रामदयाल बड़ोदिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामनिवास जोनवाल राष्ट्रीय महामंत्री बाबूलाल महुआ राष्ट्रीय संरक्षक, हरिकिशन माचिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कजोड़मल बैरवा प्रदेश मुख्य संरक्षक, ओमप्रकाश वर्मा मूर्तिकार प्रदेश अध्यक्ष, हरिराम नागरवाल प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री, बुद्धिप्रकाश देव, हीरालाल हुडला, एडवोकेट शंकर लाल बैरवा उपाध्यक्ष, राजेंद्र देव पांचुलाल बैरवा, रामगोपाल जोनवाल उग्रीयवास, कजोड़मल बैरवा पूर्व आयकर अधिकारी, भीमसिंह गुर्जर डायरेक्टर, महेंद्र सिंह गुर्जर आदि कई पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण

समारोह के दौरान पद गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजयलाल बैरवा द्वारा किया गया।

गांव में उत्सव जैसा माहौल

ग्राम गढ़ी का बैरवा में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वागत समिति सदस्य श्रीलाल नेताजी, केशरा पटेल, मोहरपाल पटेल, रामस्वरूप पटेल, रामकृपाल पटेल, प्रसाद सरपंच, आनंदीलाल, कंचन ठेकेदार, श्रीफल, चांद सिंह, बत्तीलाल, हरकेश घासीराम, इंसान, रामजीलाल सेठ, हरगोविंद, अशोक, एम पी सिंह, बुद्धराम सेठी एवं अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।