देश की आधी से ज्यादा आबादी पर भाजपा, कांग्रेस 8.5 फीसदी पर

विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के 12 राज्यों में भाजपा की सरकार होगी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा तथा अरुणाचल प्रदेश…
विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 के बाद भारतीय जनता पार्टी देश की 41 प्रतिशत से ज़्यादा आबादी पर खुद अपने बूते राज करने जा रही है। अगर गठबंधन सहयोगियों के लिहाज़ से शासन चलाने का पहलू देखें, तो भाजपा का शासन अब देश की आधी से ज़्यादा आबादी पर हो गया है। इसके विपरीत, विपक्षी पार्टी कांग्रेस का शासन खुद के बूते देश की सिफ़र् 8.51 प्रतिशत जनसंख्या पर रह गया है। हालांकि गठबंधन सहयोगियों के बूते कांग्रेस अब भी 19.84 प्रतिशत हिन्दुस्तानियों पर राज कर रही है।
कांग्रेस राज सिमटा 8.51 प्रतिशत आबादी पर
दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, यानी कांग्रेस की अब सिफ़र् तीन राज्यों में अपने बूते सरकार रह जाएगी। इन तीन राज्यों में देश की कुल 8.51 प्रतिशत आबादी बसती है. ये राज्य हैं – कर्नाटक (5.05 प्रतिशत), तेलंगाना (2.89 प्रतिशत) तथा हिमाचल प्रदेश (0.57 प्रतिशत). इसके अलावा, कांग्रेस गठबंधन सहयोगी के रूप में भी दो राज्य सरकारों में शामिल है, जो हैं – बिहार और झारखंड. इन दोनों राज्यों में क्रमश: 8.6 प्रतिशत तथा 2.73 प्रतिशत आबादी बसती है। इसे मिलाकर कांग्रेस का शासन देश की 19.84 प्रतिशत आबादी पर रह गया है।