अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 9:30 से 3 बजे तक शिविर, जिला अस्पताल की टीम करेगी रक्त संग्रहण
गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी द्वारा 18 जनवरी 2026 (रविवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अग्रवाल धर्मशाला, रेलवे स्टेशन के पास आयोजित होगा, जो प्रातः 9:30 बजे से 3:00 बजे तक चलेगा। शिविर में रक्तदान का कार्य जिला अस्पताल गंगापुर सिटी की रक्तदान टीम द्वारा किया जाएगा।
भारत विकास परिषद ने आमजन से अपील की है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी स्वस्थ व्यक्ति शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें। संस्था का कहना है कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। परिषद द्वारा इस वर्ष भी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कम से कम 101 यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है।
शिविर के सफल आयोजन के लिए 15 से 17 जनवरी 2026 तक गंगापुर सिटी में रिक्शा द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के मुख्य चौराहों एवं मंदिरों पर बैनर लगाए गए हैं तथा पम्पलेट वितरण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शाखा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार खारवाल, शाखा सचिव रामदयाल मीणा, शाखा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वैष्णव, गतिविधि संयोजक सेवा रमेश चंद्र गुप्ता पट्टी वाले ,कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी नारायण प्रॉपर्टी ,राजेश खंडेलवाल चश्मे वाले ,लक्ष्मी कुमार अग्रवाल महोली ,दीपक गर्ग पेटोली और अरविंद गुप्ता श्री बालाजी मेडिकल वाले सहित अन्य पदाधिकारी और संयोजक मंडल सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। परिषद ने सभी नागरिकों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की है।
Read More: गरीबी को दी मात, बोरे की चप्पल पहनकर बने डॉक्टर! अब ₹100 में इलाज
