ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित

गंगापुर सिटी। सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक सावित्री शर्मा की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गई। बैठक में सावित्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा की सहमति से महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन कर लिया है, जिसमें डॉ. शैल शास्त्री, श्रीमती सविता लाटा व शारदा शर्मा को संरक्षक मंडल में लिया गया है। राधा दीक्षित को कार्यकारी अध्यक्ष, गीता शर्मा, पिस्ता शर्मा व ज्योति दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सपना शर्मा, ममता अमरगढिय़ा, रीनू व्यास व रजनी उपाध्याय को उपाध्यक्ष, अपर्णा शर्मा को महामंत्री, शशिकला, आरती शर्मा, मंजू शर्मा व रीना भारद्वाज को मंत्री, अंजली शर्मा, ममता कटारा व विजया शर्मा को सांस्कृतिक मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। ,
ममता शर्मा, कांता शर्मा, अनीता व्यास, संतोष शर्मा, कृष्णा शर्मा, हेमलता शर्मा, रजनी शर्मा, आराधना शर्मा, विद्या शर्मा, कृष्णा खेड़ापति व सावित्री शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सावित्री शर्मा ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज की महिलाओं को समाज सेवा में आगे लाना है तथा समय-समय पर समाज की बेटियों वह महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कराना है। अंत में धन्यवाद के साथ बैठक समाप्त की गई।