डीएस साइंस इंस्टीट्यूट में नए सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

डीएस साइंस इंस्टीट्यूट गंगापुर सिटी में पढ़ाई करते विद्यार्थी
डीएस साइंस इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाओं के पहले दिन विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

पढ़ाई के पहले दिन ही दिखा जोश और लक्ष्य के प्रति समर्पण

गंगापुर सिटी के प्रमुख कोचिंग संस्थान डीएस साइंस इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। पहले ही दिन विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। संस्थान परिसर में सकारात्मक माहौल नजर आया। विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ कक्षाओं में पहुंचे।

शिक्षकों ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

संस्थान के अनुभवी शिक्षकों और मैनेजमेंट टीम ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीएस ग्रुप के फाउंडर इंजी. उमेश शर्मा और एकेडमिक डायरेक्टर इंजी. विजय शर्मा ने बताया कि इस सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमित टेस्ट सिस्टम, डाउट सेशन और उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थी NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

सुनियोजित लेक्चर प्लान से मजबूत होंगे कॉन्सेप्ट

संस्थान के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अवधेश शर्मा और एकेडमिक हेड गंभीर सिंह राजावत ने बताया कि विद्यार्थियों को पूरे वर्ष सुनियोजित लेक्चर प्लानर के अनुसार पढ़ाया जाएगा। इससे उनका कॉन्सेप्ट मजबूत होगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन की संभावना भी बढ़ेगी।

दूसरे फेस की कक्षाएं भी जल्द शुरू

संस्थान के एमडी इंजी. प्रदीप यादव और अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि कक्षा 11वीं और JEE-NEET के पहले फेस की कक्षाएं 5 मार्च से सफलतापूर्वक शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही दूसरे फेस की कक्षाएं सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू होंगी। संस्थान प्रबंधन ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को सकारात्मक माहौल और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करें। इससे विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।