फरीदाबाद : निभाया अंतिम सफर तक साथ, पहले पत्नी फिर पति का निधन

उम्र करीब 90 साल, मौत का अंतर 40 मिनट

फरीदाबाद (हरियाणा) में एक दंपती ने अंतिम सफर तक का साथ निभाया। इतना ही नहीं पति की इच्छा के अनुरुप पत्नी की पहले मृत्यु हुई। इसके करीब 40 मिनट बाद ही पति की मृत्यु हो गई। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने आ रहे सगे संबंधी और रिश्तेदार भी एक के बाद दूसरी मौत की सूचना से स्तब्ध रह गए। बाद में परिजनों ने ढोल-बाजों की धुन पर दोनों की एक साथ अंतिम विदाई की और एक ही चिता पर दोनों मृतात्मा का अंतिम संस्कार किया।

READ MORE: बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश को बनाया राजनीतिक उत्तराधिकारी

मास्टर चंदीराम शर्मा और उनकी पत्नी भगवती देवी फतेहपुर बिल्लौच में रहते थे। भगवती देवी के निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान चंदीराम की भी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार चंदीराम अक्सर कहते थे कि उनकी आखिरी इच्छा यह है कि भगवती उनके सामने दुनिया से रुखसत हो। शायद भगवान को भी यही मंजूर था। पहले भगवती देवी तथा इसके बाद चंदीराम शर्मा ने दुनिया से विदाई ली। चंदीराम शर्मा सेवानिवृत्त व्याख्याता थे तथा उनके 4 बेटी और 1 बेटा है।