पल-पल की खबर से रहें अपडेट
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना
  • राजस्थान न्यूज
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • शिक्षा
  • धर्म/ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • Contact
  • E-Paper
News Ticker
  • [ August 19, 2026 ] खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव राजस्थान न्यूज
  • [ August 11, 2026 ] गंगापुर सिटी में 14 अगस्त को तिरंगा रैली राजस्थान न्यूज
  • [ August 1, 2026 ] चार्टर डे पर लायंस क्लब गरिमा का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर राजस्थान न्यूज
  • [ July 27, 2026 ] महावीर भवन स्थानक में चातुर्मास 28 से प्रारंभ धर्म/ज्योतिष
  • [ July 27, 2026 ] नसियां जी में 175 पौधों का वृक्षारोपण, 24 तीर्थंकरों के नाम अपनाए परिवार राजस्थान न्यूज
Homeटॉप न्यूजGmail अकाउंट बंद हो सकता है, इससे बचने के लिए यह जानना है जरुरी

Gmail अकाउंट बंद हो सकता है, इससे बचने के लिए यह जानना है जरुरी

November 15, 2020 badhtikalam टॉप न्यूज 0

यदि आपका Google पर अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप दो साल से जीमेल (Gmail), गूगल ड्राइव (Google Drive) या फोटो (Google Photo) को लेकर निष्क्रिय हैं, तो गूगल उन प्रोडक्ट्स में से आपके कंटेंट को हटा सकती है, जिनमें आप निष्क्रिय हैं। Google अपने यूजर्स के लिए नई पॉलिसी ला रहा है जो 1 जून 2021 से लागू होगी। Google ने कहा, नई पॉलिसी उन यूजर्स के लिए हैं जो या तो निष्क्रिय हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स, ड्राइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों समेत) पर स्टोरेज क्षमता की सीमा पार हो रही हैं। यदि आपका अकाउंट दो साल से अपनी स्टोरेज सीमा से ज्यादा है तो गूगल आपके कंटेंट (सामग्री) को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह कदम उठाने से पहले यूजर्स को इसकी सूचना दी जाएगा।

अपने अकाउंट को बचाने का आसान तरीका :

अपने अकाउंट को बचाने का सबसे आसान तरीका यह है कि जब भी आप साइन इन करें या इंटरनेट पर काम करें तो समय-समय पर जीमेल, ड्राइव या फोटो पर जाएं। यदि आप अपने अकाउंट को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो आपको समय-समय पर अकाउंट को ओपन कर उसमें अपडेट करते रहना होगा। इसके अलावा निष्क्रिय अकाउंट मैनेजर भी आपके खास कंटेंट को मैनेज करने में मदद कर सकता है। यदि आप 3 से 18 महीने तक गूगल अकाउंट का उपयोग नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में यह आपकी मदद करेगा।

कंपनी ने कहा कि यदी आपको निशुल्क 15 जीबी स्टोरेज से अधिक की जरूरत है तो ऐसा भी आसानी से हो सकता है। आप गूगल वन के साथ एक बड़े स्टोरेज प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। इसक लिए आपको कम से कम 100 जीबी डाटा खरीदना होगा। गूगल इसके लिए आपसे 130 रुपए महीने या 1300 रुपए सालाना चार्ज करता है।

डाउनलोड करें बढ़ती कलम एप और खबरों से रहें अपडेट

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam

Related

  • gmail
  • Gmail account
  • google
Previous

सीएम ने कलक्टरों को लगाई फटकार: साल में एक बार आती है दीवाली, जमकर फोडऩे दें पटाखे

Next

दुकानों में लगी आग, करीब 5 करोड़ का नुकसान, 12 घण्टे में आग पर पाया काबू

Recent Posts

  • खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव
  • गंगापुर सिटी में 14 अगस्त को तिरंगा रैली
  • चार्टर डे पर लायंस क्लब गरिमा का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Recent Comments

  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on  BCCI के नए प्लान ने उड़ाए होश
  • Merritt Hodkiewicz on भाजपा सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Archives

Badhti Kalam, Sindhi Colony Gangapur City, Rajasthan, India (322201)
Phone : +91-9887454960
Email : badhtikalam@gmail.com
Our Privacy Policy
Recent Posts
  • खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव August 19, 2026
  • गंगापुर सिटी में 14 अगस्त को तिरंगा रैली August 11, 2026
  • चार्टर डे पर लायंस क्लब गरिमा का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर August 1, 2026
  • महावीर भवन स्थानक में चातुर्मास 28 से प्रारंभ July 27, 2026
  • नसियां जी में 175 पौधों का वृक्षारोपण, 24 तीर्थंकरों के नाम अपनाए परिवार July 27, 2026
राजस्थान न्यूज

चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, मावा व घी के सेम्पल लिए

November 8, 2023 1

-विभाग की ओर से गंगापुर सिटी व वजीरपुर में कार्रवाई गंगापुर सिटी। चिकित्सा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा […]

Powered By Badhti Kalam | © @badhtikalam.com | Design & Developed By UiSlick