सर्व समाज ने किया डॉक्टर ओम प्रकाश बैरवा IAS का नागरिक अभिनन्दन

गंगापुर सिटी। स्थानीय नसिया कॉलोनी स्थित विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम कुहू स्कूल गंगापुर सिटी में रविवार को शहर के सर्व समाज के लोगों ने अभी हाल ही में आईएएस (IAS) में पदोन्नत हुए डॉक्टर ओम प्रकाश बैरवा का नागरिक अभिनन्दन किया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि डॉक्टर ओम प्रकाश बैरवा गंगापुर सिटी के ही मूल निवासी हैं। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा से कॉलेज स्तर तक की शिक्षा गंगापुर सिटी में हुई है। डॉक्टर ओम प्रकाश बैरवा वर्तमान में निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजस्थान सरकार में निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु विवाह पंजीकरण राजस्थान के पद पर कार्यरत हैं।
डॉक्टर बैरवा राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण और राजस्थान कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण के लिए ओएसडी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भारत सरकार और राजस्थान सरकार के तहत विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समितियों के सदस्य रहे हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी नई दिल्ली के सदस्य हैं। सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण के लिए उच्च स्तरीय संचालन समिति नई दिल्ली के लिए सलाहकार समिति के सदस्य और राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के सीनेट मेंबर भी हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. बैरवा देश और विदेश में कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने शोध पत्र और व्याख्यान प्रस्तुत कर चुके हैं। डॉक्टर ओम प्रकाश बैरवा को भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसमें विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्य स्तरीय मेरिट अवार्ड, उत्कृष्ट राज्य सेवा और प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय योग्यता पुरस्कार, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डिजिटल इंडिया के रत्न पुरस्कार, वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड, इंडो अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा मेक इन इंडिया अवॉर्ड फॉर सर्विस, तीसरे डिजिटल इंडिया सम्मिट 2017 में ई-गवर्नेंस इनीशिएटिव ऑफ द ईयर पुरस्कार, पहचान पोर्टल के लिए कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा गवर्नेंस अवार्ड 2018, तथा एंटरप्राइज एप्स श्रेणी में प्रौद्योगिकी सभा पुरस्कार 2018 से सम्मानित हो चुके हैं।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉक्टर ओम प्रकाश बैरवा ने अपनी समस्त उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरुजनों को और स्थानीय नगरवासियों की शुभकामनाओं को दिया, जिसकी बदौलत वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने गंगापुर शहरवासियों से कहा कि वह गंगापुर शहर की समस्त समस्याओं के समाधान के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आप गंगापुर के विकास के लिए योजनाएं बनाकर मुझे बताएं और मैं अपने स्तर पर भी राज्य सरकार से उन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये पूरा प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर बाबूलाल बैरवा प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय लालसोट, दीपक नरूका जिलाध्यक्ष राजपूत समाज, चौखे लाल वर्मा, डॉक्टर शैल शास्त्री, ब्राह्मा समाज अध्यक्ष हेमन्त कुमार शर्मा तथा शिवरतन अग्रवाल सभापति ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए हेमंत कुमार शर्मा ने डॉक्टर ओम प्रकाश बैरवा का जीवन परिचय देते हुए उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर सूरज प्रसाद गर्ग, देवेंद्र पाठक, दिनेश स्वास्तिक, मनोज जैन, ओम प्रकाश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन, महेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य, डॉ. अनुज शर्मा, सतीश धामोनिया, दीपक सिंघल, महेंद्र दीक्षित, हनुमान लोहे वाले, राजकुमार गोयनका, डॉ राजेंद्र शास्त्री, चेतन अग्रवाल, संजय गोयल, प्यारे लाल कोली, शिवनारायण गुप्ता, रमेश तिवारी, महेश पाल सिंह, ओमी कटारिया, सुशील दीक्षित, चंद्रभान स्वास्तिक, लेखराज मंगल, निर्मल अमरगाढिय़ा, रवि मंगल, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद, रामबाबू शर्मा पार्षद, सुरेश शर्मा, मनोज गुप्ता, डॉक्टर मानव जैन, दीनदयाल वर्मा, नरेश वर्मा, गोविंद सेन, विमल जैन, हरसहाय वर्मा, रमेश कोली, महेश मीणा एक्सई एन, मनोज शर्मा, महेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।