बर्फीली हवाओ ने किया नश्तर, कोहरे के चलते वाहनों की हुई रफ्तार कम

गंगापुर सिटी। तेज कोहरा एवं बर्फीली बयार के चलते सर्दी ने अपने तेवर दिखा कर सभी को दांत कटकटाने के लिए मजबूर कर दिया। शुक्रवार को तेज कोहरे के कारण जहां वाहनो को दिन में ही लाईट जलाकर चलना पडा, वहीं 12 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया। दो-तीन दिन से सर्दी के चलते कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को रोक दिया, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को एक फिट पर रहे वाहन भी नहीं दिख पाते हैं। सर्दी के चलते बाजार भी लेट खुले। वहीं बुजुर्गों को अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। अचानक बढ़ी सर्दी से गजक, रेबडी की दुकानदारी बढ गई। जिससे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखी गई। ठण्ड से सबसे ज्यादा जानवरों व पक्षियों को परेशानी उठानी पड़ी। खुले में रह रहे जानवरों को ठण्ड के मारे सिकुडते हुए देखा गया। वहीं लगातार पड रही ठण्ड से किसानो के चेहरे खिले हुए है।
रेलगाडियों पर पड रहा है असर
कोहरे के चलते रेलगाडियों पर खासा असर पड रहा है। कोहरे के चलते टे्रनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सबसे से ज्यादा दिल्ली व टूण्डला से आने वाली रेल गाडियां कोहरे से प्रभावित हो रही है। रेल गाडियों के देरी से आने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिससे रेलवे स्टेशन पर सवारियों कोग”ाडी का इंतजार करते हुए देखा गया।