State Players को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री का एक और बड़ा निर्णय

ओलम्पिक, एशियाई तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर तीन से चार गुना तक बढ़ाई ईनामी राशिओलम्पिक में स्वर्ण जीतने पर अब मिलेंगे तीन करोड़

जयपुर: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले State players को दी जाने वाली ईनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।

श्री गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये करने को मंजूरी दी है। 

इसी प्रकार एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर State players को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर ईनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रूपये करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

श्री गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। 

Read Also: एसीएस ने वीसी के जरिये ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन हेतु 11 जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का प्रस्तुतिकरण देखा

उल्लेखनीय है कि राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ने लगातार कई निर्णय किए हैं। इससे पहले श्री गहलोत ने खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देने के लिए आउट-ऑफ-टर्न आधार पर डीएसपी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति देने को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी 13 खिलाड़ियों को इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा भूमि आवंटित करने का भी निर्णय किया था। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने की मंजूरी दी थी।

Download Badhti Kalam App Now & Subscribe My Youtube Channel