swarnakar samaj: अशोक सोनी निर्विरोध बने कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष व मंत्री पद के होंगे चुनाव
गंगापुर सिटी। Swarnakar Samaj: स्वर्णकार समाज समिति गंगापुर सिटी के चुनाव 23 दिसम्बर को निर्धारित है, जिमसें कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक (सोनी पीलोदा) को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए चुनाव 23 दिसम्बर को नहर रोड सेवा सदन पर होंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी (सेल टेक्स) ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सोनी व सुनील कुमार सोनी (मकनपुर) तथा मंत्री पद के लिए राधामोहन सोनी व शशीकांत सोनी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में 904 समाज के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना होगी।
