![ggc](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2021/07/ggc-5-678x381.jpg)
गंगापुरसिटी। जीवन धारा समाज कल्याण संस्था के माध्यम से चलाई जा रही बदलाव परियोजना के तहत मंगलवार को ग्राम सलेमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गेंहू का आटा व गेंहू एकत्र किया। परियोजना के जसवन्त सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए परिवारों व जरूरतमंदों के लिए यह खाद्य सामग्री महिलाओं ने अपनी इच्छा से एकत्र की। कोई भी परिवार भूखा नहीं सोए, इसके लिए चयन कर सामग्री वितरण करने का निर्णय किया गया हैं। इस दौरान चंचल, नारंगी, निरमा आदि महिलाएं मौजूद थी।