गंगापुरसिटी। सावन मास में इन दिनों शिव आराधना का दौर चल रहा है। इसके चलते मंदिरों में सोमवार को पूजा के दौरान हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में सवाई माधोपुर रोड स्थित प्रसिद्ध उघाडमल बालाजी पर आमजन की खुशहाली, अमन-चैन के लिए पंडित मोहन आचार्य के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ महादेव का महाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महामंत्री मिथलेश व्यास, मोहरसिंह बालाजी, पार्षद भवानी सिंह, मनोज कुनकटा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Articles
शत चण्डी रुद्र महायज्ञ के ध्वजारोहण के साथ हुआ पौष बड़ों का आयोजन
Makar Sankranti […]
कलेक्टर ने चौथ का बरवाडा, शिवाड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
कोविड मरीजों के उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देशसवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शुक्रवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौथ का बरवाडा, शिवाड का […]
लहरिया महोत्सव: महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, हुई कई प्रतियोगिताएं
गंगापुर सिटी . अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा अग्रवाल बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल हिंगोट्या रोड़ गंगापुर सिटी में शुक्रवार को लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया।महिला सेवा समिति अध्यक्ष संजना मित्तल ने बताया […]