गंगापुरसिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 15 सितम्बर बुधवार को क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जयपुर से करौली जाने के दौरान डॉ. पूनिया का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल महामंत्री मिथिलेश व्यास व शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि जयपुर से करौली जाने के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का सुबह 10 बजे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के बायपास स्थित निवास पर पार्टी के जिला, शहर मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, नगर परिषद सभापति, उप सभापति, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद सहित वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधयों की ओर से पूर्व विघायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में समारोह में स्वागत किया जाएगा। शहर के अन्य स्थानों पर भी डॉ. पूनिया का स्वागत किया जाएगा।
Related Articles
आर. सी. सी. यूनियन: राजपाल मीना अध्यक्ष व शरीफ उपाध्यक्ष बने
गंगापुरसिटी। शहर में अग्रवाल कर्मचारी सामुदायिक भवन में गत दिनों आर. सी. सी. यूनियन कार्यकारिणी का गठन किया गया। अवधेश मुनीम ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए राजपाल मीना के […]
Agrawal Girls College: हिन्दी को अधिक से अधिक अपनाएं
-निबन्ध में राजक्रांता व भाषण में शिवानी चौहान प्रथम रहींगंगापुरसिटी। क्षेत्र में मंगलवार को हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में हिन्दी दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। अग्रवाल शिक्षण संस्थान के […]
प्रत्येक रविवार को होगा आर्य वीर दल का एकत्रिकरण
गंगापुरसिटी। आर्य वीद दल गंगापुरसिटी के तत्वावधान में रविवार सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आर्य वीरों का एकत्रिकरण किया गया। आर्य वीर दल के जिला संचालक अभिषेक बंसल ने बताया कि आर्य वीर […]