गंगापुरसिटी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की सहमति से किसान मोर्चा शहर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। उपाध्यक्ष पद पर मनु सभापति, हुकम चंद रैगर, मंडल महामंत्री पद पर संतोष शर्मा, मंत्री पद पर सुरेश कटारिया, महेश योगी, हेमराज सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र ठेकला सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमलेश मिर्जापुर, मुकेश रेगर, दामोदर प्रजापत को शामिल किया गया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी व शहर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया है।
Related Articles
एक्स रिपोर्ट: तो क्या बालकनाथ सीएम की रेस में नहीं
राजस्थान की राजनीति दिल्ली तक गरमाई हुई है। भाजपा सीएम के लिए एक अदद चेहरे की तलाश में आलाकमान जुटे हुए हैं लेकिन अब तक भाजपा का बहुमत नोटा के पक्ष में ही जा रहा […]
25 अक्टूबर से 15 दिवस का हो मध्यावधि अवकाश
गंगापुरसिटी। शिक्षक संघ (सियाराम) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेज कर मध्यावधि अवकाश 25 अक्टूबर से 15 दिवस का करने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय […]
पुलिस को सूचना: सात दिन में जयपुर, दिल्ली और यूपी में बड़े धमाके होंगे!
दिल्ली और यूपी पुलिस अलर्ट, जांच में जुटी Rajasthan Police Rajasthan Police: जयपुर। देश में इन दिनों कई चौंकाने वाले घटनाक्रम हो रहे हैं। संसद में स्मोक बम का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि […]