सवाई माधोपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु संस्थान के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सन्दीप शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग की गई। विशेष दल में शामिल पब्लिक हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा, मेल नर्स अरविन्द गुप्ता, सोनप्रकाश गौतम, बुद्धिप्रकाश बैरवा, एएनएम मिथलेश गुप्ता द्वारा जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, पुलिस उपाधीक्षक दिनेश मीना, अतिरिक्त,कोषाधिकारी अस्मिता मीना, सत्यनारायण मीना, का. सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश चन्द गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अति. जिला कलेक्टर कार्यालय, अति. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप जिला अधीक्षक जिला कलेक्ट्रेट कन्ट्रोल रूम कार्यालय उप जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, आपदा विभाग, स्थापन व लेखा शाखा, सहायक कलेक्टर वार रूम, एल.आर.शाखा, जिला कलेक्टर पी.ए. शाखा, पुलिस अधीक्षक पी.ए. शाखा, अपराध शाखा, डी.आर.एस शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, सामान्य शाखा, न्याय शाखा, फोरेस्ट ऑफिस, क्राइम ब्रान्च, जिला विशेष शाखा, साईबर सैल, विशेष शाखा, मोबाईल शखा, कोषाधिकारी कार्यालय, के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की। टीम ने थर्मल स्कैनर से बुधवार को कुल 214 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की, सभी का तापमान सामान्य मिला।
Related Articles
कोई भी श्रमिक पैदल न चले, कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों, तहसीलदरों को दिए निर्देश
सवाई माधोपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा भारत व राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को आपदा घोषित किया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार “कोई भी श्रमिक पैदल न चले” के क्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग द्वारा […]
शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का किया आयोजन
गंगापुर सिटी। कोरोना के चलते अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज की लगभग 30 महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की […]
नवीन स्कूल के 147 बच्चों को लगा कोरोना टीका
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ आयोजन गंगापुर सिटी। vaccination: नसियां कॉलोनी स्थित नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. तृप्ति बंसल के नेतृत्व […]