गंगापुर सिटी। असहाय, लावारिस, पीडि़त, विक्षिप्त, वृद्ध एवं निशक्तजनों की सेवार्थ संस्था माँ माधुरी बृज वारिश सेवा सदन अपना घर आश्रम भरतपुर द्वारा संचालित अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी के सचिव रमेश पट्टीवाले ने बताया कि इस समय आश्रम में रहने वाले लगभग 3100 प्रभु जनों की सेवा एवं व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए गंगापुर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति आज द्वितीय चरण में अन्नदान प्रकल्प के तहत समिति सदस्यों व जन सहयोग द्वारा एकत्रित कर 64 हजार 900 रुपये की राशि एवं प्रथम चरण में 12 मई को 2 लाख 91 हजार 261 रुपये की राशि, इस प्रकार कुल राशि 3 लाख 56 हजार 161 रुपए आश्रम के बैंक खाते में जमा करवाकर भिजवायी गयी। समिति सभी भामाशाहों एवं दानदाताओं का आभार प्रकट करती है।
Related Articles
मानव सेवा: लॉयन्स क्लब ने किया आटा थैली का वितरण
गंगापुर सिटी। लॉयन्स क्लब पीडि़त मानव की सेवा करने की सबसे बड़ी संस्था है। क्लब द्वारा 105 वर्ष समाज सेवा में पूर्ण कर लिए गए है। यह बात नगर परिषद के उपसभापति दीपक सिंहल ने […]
रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर से की मुलाकात
गंगापुर सिटी। रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करने के लिए आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने सहायक मंडल इंजीनियर आरके तिवारी से अनौपचारिक भेंट की।इस अवसर पर यूनियन के मंडल […]
आज होगा कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारम्भ, 7 जुलाई तक होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम
सवाई माधोपुर। कोरोना जागरूकता अभियान की अपार सफलता को देखते हुये राज्य सरकार ने इसकी अवधि 7 दिन बढ़ा दी है। इस अवधि में जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने […]