Border 2 का बजट 250 करोड़? 3 घंटे 15 मिनट लंबी फिल्म पहले दिन रच सकती है इतिहास

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का पोस्टर
सनी देओल की मेगा बजट फिल्म बॉर्डर 2

सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्म बनने को तैयार बॉर्डर 2, एडवांस बुकिंग और ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी निगाहें

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। 15 जनवरी को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और अब तक इसे 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर की देशभक्ति और युद्ध के दृश्यों ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

फिल्म के बजट को लेकर आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ करीब 230 से 250 करोड़ रुपए की लागत में बनाई गई है। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐतिहासिक वॉर ड्रामा 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट लंबी है। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसमें ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में भी मौजूद हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग 18 जनवरी से शुरू होगी और यह 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 38 से 44 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है।

Read More :- आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे समर्थक, टायर जलाकर किया विरोध