कौन हैं भारत की गीता गांधबीर, जिनकी दो फिल्मों ने ऑस्कर में मचाई हलचल

Geeta Gandbhir Oscar nominated director
ऑस्कर की रेस में शामिल भारतीय मूल की डायरेक्टर गीता गांधबीर

डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में दो नॉमिनेशन, 2 एमी जीत चुकीं भारतीय मूल की डायरेक्टर

ऑस्कर की रेस से बाहर ‘होमबाउंड’, लेकिन उम्मीद बरकरार

ऑस्कर 2026 की दौड़ में भारत की ऑफिशियल एंट्री फिल्म ‘होमबाउंड’ भले ही बाहर हो गई हो, लेकिन भारतीय मूल की डायरेक्टर गीता गांधबीर ने देश की उम्मीदों को जिंदा रखा है। गीता इस बार ऑस्कर में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं। खास बात यह है कि वह एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों के साथ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं।

डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में दो फिल्मों का जलवा

55 वर्षीय गीता गांधबीर को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘द परफेक्ट नेबर’ और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म ‘द डेविल इज बिजी’ के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। ‘द डेविल इज बिजी’ को उन्होंने क्रिस्टलिन हैम्पटन के साथ को-डायरेक्ट किया है। यह पहला मौका है जब गीता ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई हैं, लेकिन उनका करियर पहले ही अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है।

पहले भी जीत चुकी हैं दो एमी अवॉर्ड

गीता गांधबीर को यूं ही ‘नई खोज’ नहीं कहा जा सकता। फिल्म निर्देशन से पहले उन्होंने एडिटिंग के क्षेत्र में शानदार काम किया। साल 2006 में HBO की चर्चित डॉक्यूमेंट्री ‘When the Levees Broke: A Requiem in Four Acts’ के लिए उन्हें एमी अवॉर्ड मिला था। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन स्पाइक ली ने किया था और इसमें तूफान कैटरीना के बाद न्यू ऑरलियन्स की तबाही, सरकारी नाकामी और सामाजिक असमानता को दिखाया गया था।

दूसरा एमी और ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री

गीता का दूसरा एमी अवॉर्ड 2009 की डॉक्यूमेंट्री ‘By the People: The Election of Barack Obama’ के लिए आया। इस फिल्म में बराक ओबामा के चुनावी अभियान और उनकी ऐतिहासिक जीत की पूरी कहानी दिखाई गई थी। यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका के राजनीतिक इतिहास का अहम दस्तावेज मानी जाती है।

भारत से अमेरिका तक का सफर

गीता गांधबीर भारतीय मूल की हैं। उनकी मां ललिता और पिता शरद हैं। उनके पिता पढ़ाई के लिए भारत से अमेरिका गए थे और बाद में वहीं बस गए। भारतीय संस्कार और वैश्विक सोच का यह संगम गीता की फिल्मों में साफ नजर आता है।

ऑस्कर जीत से बस एक कदम दूर

अब पूरी दुनिया की नजरें ऑस्कर के नतीजों पर टिकी हैं। अगर गीता गांधबीर इनमें से किसी एक कैटेगरी में जीत दर्ज करती हैं, तो वह भारतीय मूल की उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने ऑस्कर मंच पर इतिहास रचा है।

Read More :- किसानों के लिए बड़ी खबर, अब डिजिटल फार्मर आईडी से ही मिलेगी खाद