53 साल की ये ग्लैमरस हसीना हुई थी ऑस्कर नॉमिनेट, करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री, 32 साल बाद बताई गुमनामी की वजह

ऑस्कर नॉमिनेट बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे की तस्वीर
ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस लीजा रे

बॉलीवुड-हॉलीवुड से ऑस्कर तक पहुंचने वाली इस एक्ट्रेस ने क्यों ठुकरा दी शोहरत? जानिए पूरी कहानी

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया, लेकिन फिर अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली। ऐसी ही एक ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं लीजा रे, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई और ऑस्कर नॉमिनेट फिल्म का हिस्सा भी रहीं।

लीजा रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और साल 1994 में फिल्म ‘हंसते खेलते’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘कसूर’, ‘बॉलीवुड-हॉलीवुड’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया। साल 2005 में रिलीज हुई दीपा मेहता की फिल्म ‘वॉटर’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला।

हालांकि, करियर के शिखर पर होने के बावजूद साल 2001 में लीजा रे ने अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब करीब 32 साल बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की वजह साझा की है। लीजा ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में केवल एक “खूबसूरत मॉडल” के तौर पर देखा जा रहा था, जबकि उनकी असली पहचान, सोच और आवाज दबकर रह गई थी।

उन्होंने लिखा कि उस समय उनके पास कई फिल्मों के ऑफर थे, लेकिन लोकप्रियता की दौड़ में शामिल होने के बजाय उन्होंने खुद को समझने और पहचानने का रास्ता चुना। ब्रेक के दौरान लीजा लंदन चली गईं, जहां उन्होंने कॉलेज में रहते हुए शेक्सपियर और कविता पर रिसर्च किया।

इस आत्म-खोज के बाद लीजा रे ने इंडिपेंडेंट फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद पैसा या शोहरत नहीं, बल्कि ऐसी फिल्में करना था जिनमें विश्वास, उम्मीद और गहराई हो। लीजा के मुताबिक, समय ने उन्हें मिटाया नहीं, बल्कि उनके असली व्यक्तित्व को और निखार दिया।

Read More :- Weather Update: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, घने कोहरे के बाद अब बारिश की मार; IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट