Weather Update: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, घने कोहरे के बाद अब बारिश की मार; IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर के बीच ठंड से प्रभावित मौसम
उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित

दिल्ली-UP समेत उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

नई दिल्ली।
Weather Update Today के मुताबिक उत्तर भारत में सर्दी ने इस सीजन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शीतलहर, घने कोहरे और पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert) ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में ठंड के साथ-साथ बारिश की मार भी झेलनी पड़ सकती है।

IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी जारी है। इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है, जहां तापमान तेजी से नीचे गिरा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पालम में पारा 2.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह 2010 के बाद का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और पंजाब के बलोवाल में शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

घने कोहरे ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को भी प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले पांच से छह दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है।

IMD Rain Alert के तहत 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से ठंड का असर और बढ़ने की आशंका है। हालांकि 18 जनवरी के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक आंशिक बढ़ोतरी संभव बताई गई है, लेकिन पूरी राहत में अभी समय लगेगा।

Read More :- सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकानदार के बेटे को जान से मारने की धमकी