गंगापुर सिटी में श्री श्याम सखा मित्र मंडल का स्वागत समारोह
गंगापुर सिटी। श्री श्याम सखा मित्र मंडल गंगापुर सिटी की ओर से 9 अक्टूबर को गुलाब वाटिका में सभापति कृष्ण कुमार गोयल, पार्षदगण एवं मीडियाकर्मियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा श्याम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मंडल के प्रचार मंत्री तनवय श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद गंगापुर सिटी के सभापति कृष्ण कुमार गोयल तथा पार्षद गिरधारी ठेकेदार एवं मदन पचौरी उपस्थित रहे। मंच पर मंडल संरक्षक निरंजन कुमार, अध्यक्ष पवन बंसल एवं महामंत्री आशीष अग्रवाल ने अतिथियों के साथ मंच साझा किया।

251 फीट लंबा साफा पहनाकर किया सभापति का सम्मान
समारोह के दौरान मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा सभापति कृष्ण कुमार गोयल को 251 फीट लंबा साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें बाबा श्याम का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर पार्षद गिरधारी ठेकेदार एवं मदन पचौरी सहित अतिथि रामकिशोर कटारिया, अनुज ठेकेदार, राजेंद्र उर्फ मुन्ना, सौरभ बरड़िया, विनोद गुप्ता, हनुमान नारौली, गिर्राज खेड़ापति सहित अन्य अतिथियों का भी माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।
मंडल के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की हुई सराहना
कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण गुप्ता ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को मंडल की गतिविधियों एवं अब तक किए गए सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने अपने संबोधन में श्री श्याम सखा मित्र मंडल के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और सहयोग की भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने भविष्य में मंडल को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
मंडल के सदस्य एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित
स्वागत समारोह में मंडल के सदस्य अतुल मधुवन, गौरव गुप्ता, राकेश गेहूंआ, पवन मित्तल, डॉ. अंकित गर्ग, धर्मेंद्र खंडेलवाल, पूरन सिंघल, रौनक गुप्ता, रौनक मंगल, सागर जैन, महेंद्र शर्मा, दीपक पचौरी, अविनाश शर्मा, कौशल गर्ग, सौरभ, अक्षय सिंघल, हर्ष गोयल, वासु सोनी सहित मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक आशीष केवलानी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समारोह का समापन किया।
