सूर्यकुमार यादव के बल्‍ले में जंग, वर्ल्‍ड कप से पहले बढ़ी टेंशन

Suryakumar Yadav batting in T20I
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर चर्चा

IND vs NZ पहले T20 से पहले आकाश चोपड़ा ने दी SKY को खास बल्लेबाजी सलाह

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं SKY

नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से बड़ी पारी निकले हुए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। सूर्यकुमार ने आखिरी अर्धशतक 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था। इसके बाद से उनका ग्राफ लगातार नीचे गया है। पिछली 28 पारियों में उन्होंने सिर्फ 448 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 17.92 और स्ट्राइक रेट 143.13 रहा है। कप्तानी में वह सफल रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उनकी लय चिंता बढ़ा रही है।

आकाश चोपड़ा ने दी अहम सलाह

भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप से पहले खास सलाह दी है। घरेलू मैदान पर होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार के रन बेहद जरूरी माने जा रहे हैं। आकाश चोपड़ा का मानना है कि सूर्यकुमार को अब आक्रामक शुरुआत के बजाय क्रीज पर थोड़ा वक्त बिताना चाहिए। इससे वह अपनी टाइमिंग और आत्मविश्वास दोनों वापस हासिल कर सकते हैं।

बॉटम हैंड पर ज्यादा निर्भरता

आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि सूर्यकुमार यादव का खेल अभी भी काफी हद तक उनके बॉटम हैंड पर निर्भर है। विकेट के पीछे और लेग साइड की तरफ लगाए जाने वाले उनके 360 डिग्री शॉट्स इसी तकनीक पर आधारित हैं। चोपड़ा ने कहा कि सूर्यकुमार को याद रखना चाहिए कि वह ऑफ साइड पर भी उतने ही खतरनाक बल्लेबाज हैं, जितने लेग साइड पर।

सीधे और ऑफ साइड शॉट पर जोर

चोपड़ा के अनुसार, सूर्यकुमार को पारी की शुरुआत में सीधे और ऑफ साइड की ओर शॉट खेलने चाहिए। पिछले कुछ मैचों में वह जल्दी हवाई शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे विकेट गंवा रहे हैं। अगर वह शुरुआत में मैदानी शॉट्स खेलें और गेंद को समझें, तो बड़े स्कोर अपने आप आएंगे। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार के पास रन बनाने के कई विकल्प हैं, बस उन्हें खुद को यह याद दिलाने की जरूरत है।

न्यूजीलैंड सीरीज से वर्ल्ड कप की तैयारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सूर्यकुमार यादव के करियर का 100वां टी20 इंटरनेशनल भी होगा। ऐसे में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है, ताकि वह वर्ल्ड कप से पहले अपने फॉर्म में वापसी कर सकें।

Read More :- FIR रद करने पर SC का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट की शक्तियों पर लगाई स्पष्ट सी