IND vs NZ निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में, होलकर में भारत का जीत रिकॉर्ड बरकरार रहेगा?

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच का दृश्य
इंदौर में आज IND vs NZ का निर्णायक मुकाबला

सीरीज 1-1 से बराबर, रोहित-कोहली के लिए अगला 6 महीने बाद इंटरनेशनल वनडे

IND vs NZ ODI Series

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। भारत ने पहला वनडे 4 विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच को लेकर भारतीय फैंस के लिए एक खास बात यह है कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली आज का मुकाबला खेलने के बाद अगले करीब 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। दोनों टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में अब उनका अगला इंटरनेशनल वनडे जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर संभव है।

src: @cricbuzz
होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2006 से 2023 के बीच यहां खेले गए 7 वनडे मुकाबलों में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया। वहीं न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, क्योंकि टीम यहां अब तक 7 बार सीरीज हार चुकी है।

IND vs NZ ODI Series

सीरीज में भारत की ओर से केएल राहुल टॉप स्कोरर रहे हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 141 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने अहम भूमिका निभाई है। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 2 मैचों में 215 रन बनाकर धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि काइल जैमिसन ने 5 विकेट झटके हैं।

पिच काली मिट्टी से तैयार बताई जा रही है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहेगी। ठंड के कारण ओस दूसरी पारी में असर डाल सकती है। मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।

Read More:IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर के पानी से टीम इंडिया अलर्ट? शुभमन गिल साथ लाए 3 लाख का वॉटर प्यूरिफायर