गंगापुर सिटी। एलटीआई माइंडट्री फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से अर्पण सेवा संस्थान द्वारा संचालित एकीकृत ग्राम विकास परियोजना (Integrated Village Development Project – IVDP) के अंतर्गत ग्राम मेड़ी और मठ के राजकीय विद्यालयों में बाल संसद का गठन किया गया। यह अभिनव कार्यक्रम डॉ. चंद्रशेखर मीना (सहायक निदेशक कार्यक्रम) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मदन सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर बाबू लाल मीना ने विद्यार्थियों को बाल संसद के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा —
“बाल संसद का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक सोच विकसित करना है, ताकि वे अपने विद्यालय और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।”
इस अवसर पर संजीव कुमार सहित संस्थान की टीम, विद्यालय के शिक्षकों एवं स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। विद्यालय प्रशासन ने बाल संसद के गठन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को ‘नेतृत्व का व्यावहारिक अनुभव’ प्रदान करते हैं और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्य समझने में मदद करते हैं।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।
जनसुविधा और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए एक्सिस बैंक ने आरबीआई के मार्गदर्शन में आयोजित किया नकदी-सिक्का मेला जयपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), जयपुर के निर्देशों के अनुरूप एक्सिस बैंक के जयपुर करेंसी […]
सेवांकुर सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य और शांति का संदेश गंगापुर सिटी। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233E-1 के “सेवांकुर सेवा सप्ताह” के अंतर्गत, जो 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, […]
गंगापुर सिटी। क्षेत्रीय विकास मंच समिति, गंगापुर सिटी ने रेलवे से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों पर दो विस्तृत ज्ञापन रेल मंत्रालय के सार्वजनिक शिकायत प्रकोष्ठ के कार्यकारी निदेशक विकास कुमार जैन सहित वरिष्ठ अधिकारियों को […]