गंगापुर सिटी। एलटीआई माइंडट्री फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से अर्पण सेवा संस्थान द्वारा संचालित एकीकृत ग्राम विकास परियोजना (Integrated Village Development Project – IVDP) के अंतर्गत ग्राम मेड़ी और मठ के राजकीय विद्यालयों में बाल संसद का गठन किया गया। यह अभिनव कार्यक्रम डॉ. चंद्रशेखर मीना (सहायक निदेशक कार्यक्रम) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मदन सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर बाबू लाल मीना ने विद्यार्थियों को बाल संसद के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा —
“बाल संसद का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक सोच विकसित करना है, ताकि वे अपने विद्यालय और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।”
इस अवसर पर संजीव कुमार सहित संस्थान की टीम, विद्यालय के शिक्षकों एवं स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। विद्यालय प्रशासन ने बाल संसद के गठन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को ‘नेतृत्व का व्यावहारिक अनुभव’ प्रदान करते हैं और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्य समझने में मदद करते हैं।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।
गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी द्वारा नगर स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, डिबस्या में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और स्वामी विवेकानंद […]
खेडला की ढाणी में सौर ऊर्जा आधारित ‘सोलर पनघट’ का शुभारंभ सड़क का पुरा ( Gangapur city)। ग्रामीण समुदायों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंगलवार […]
Inclusive Education India: शिक्षा का अधिकार सभी के लिए है, लेकिन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए यह अधिकार अक्सर चुनौती बन जाता है। भारत में लाखों बच्चे शारीरिक, मानसिक या सीखने संबंधी अक्षमताओं के […]