30 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म, रानी बोलीं- काली-दुर्गा से मिलती है ऐसे किरदार निभाने की ताकत
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लौट रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और खतरनाक बताई जा रही है, जहां शिवानी को एक शातिर और निर्दयी महिला विलेन का सामना करना पड़ेगा।
हाल ही में बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने कहा कि ‘मर्दानी’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शिवानी शिवाजी रॉय दर्शकों के दिलों में बस चुकी हैं, इसलिए हर बार इस किरदार में लौटते समय दबाव भी होता है कि पहले से ज्यादा ताकत और सच्चाई के साथ सामने आएं। रानी के मुताबिक, इस बार उनकी लड़ाई सबसे ज्यादा डरावनी और हिंसक होगी, क्योंकि कहानी का विषय बेहद गंभीर है।
Mardaani 3 Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने कहा कि ऐसे किरदार निभाने का हौसला उन्हें उनकी मां और देवी काली-दुर्गा से मिलता है। उन्होंने बताया कि वह बचपन से दुर्गा और काली की कहानियां सुनते हुए बड़ी हुई हैं और बंगाली संस्कृति में यह अंदरूनी शक्ति अवचेतन रूप से बस जाती है। रानी का मानना है कि यही ऊर्जा उन्हें मजबूत और निडर भूमिकाएं निभाने की प्रेरणा देती है।
src : YRF Official YouTube Channel
Mardaani 3 Trailer, Rani Mukerji Movie, YRF Films
‘मर्दानी 3’ यशराज फिल्म्स की सफल फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग है। फिल्म में शिवानी लापता लड़कियों को बचाने के मिशन पर नजर आएंगी और इस बार उनका मुकाबला एक ताकतवर महिला अपराधी से होगा। रानी ने यह भी कहा कि ऐसी सच्ची कहानियां तभी बनती रहेंगी जब दर्शक इन्हें सपोर्ट करेंगे और फिल्मों को सफल बनाएंगे।
Read More: रेड बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर फोटो सीरीज वायरल
