PM Kisan Yojana: किसानों की मौज! 22वीं किस्त में सीधे मिलेंगे 4,000 रुपये, जानें किसे मिलेगा डबल फायदा

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में किसानों को 4000 रुपये मिलने की जानकारी
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 22वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

21वीं किस्त अटकी तो इस बार खाते में आएगी एक साथ दो किस्त, फरवरी 2026 में बड़ा अपडेट संभव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को इस बार डबल खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कई पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की बजाय सीधे 4,000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

दरअसल, योजना के नियमों के अनुसार सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। लेकिन जिन किसानों की 21वीं किस्त किसी तकनीकी कारण, ई-केवाईसी या वेरिफिकेशन की वजह से अटक गई थी, उन्हें सरकार बकाया राशि को अगली किस्त के साथ जोड़कर भेजती है। ऐसे में इन किसानों को 22वीं किस्त के साथ दो किस्तों का भुगतान एक साथ मिलने की संभावना है।

बजट 2026 से बढ़ी उम्मीदें

किसानों की नजरें अब 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार पीएम किसान योजना के बजट में बढ़ोतरी कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो भविष्य में सभी किसानों को मिलने वाली किस्त की राशि बढ़ सकती है।

इन वजहों से अटक सकती है आपकी किस्त

सरकार ने साफ कर दिया है कि निम्न गलतियों के कारण 22वीं किस्त रोकी जा सकती है:

  • e-KYC अपडेट न होना
  • बैंक खाते का आधार से लिंक न होना
  • गलत अकाउंट नंबर या IFSC कोड

कब आएगी 22वीं किस्त?

पिछले ट्रेंड को देखें तो पीएम किसान की किस्तें हर चार महीने में जारी होती हैं। ऐसे में फरवरी 2026 में बजट सत्र के आसपास 22वीं किस्त जारी होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

ऐसे चेक करें स्टेटस

किसान भाई pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Read More :- सपोटरा में गरजी किसानों की आवाज, खाद की किल्लत और बदहाल व्यवस्था पर भारतीय किसान संघ का बड़ा ऐलान