झांसा देकर लाया गया, बदला गया नाम
उत्तर प्रदेश के Pratapgarh में मतांतरण और बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित मध्य प्रदेश के Sagar जनपद का निवासी बताया गया है। उसका नाम संतोष शुक्ला है। वह छत्तीसगढ़ में ढाबे पर काम करता था।
शादी और घर का झांसा, फिर बंधक
करीब 10 साल पहले उसकी मुलाकात प्रतापगढ़ के कुछ लोगों से हुई। आरोप है कि उन्होंने उसकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया। शादी और घर बनवाने का लालच दिया। इसके बाद उसे प्रतापगढ़ के डेरवा क्षेत्र के कुटिलिया साड़देई गांव लाया गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव लाने के बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया। उससे मजदूरी कराई जाती रही। वह बाहर संपर्क नहीं कर पा रहा था।
मतांतरण और फर्जी पहचान का आरोप
संतोष का कहना है कि उसका मतांतरण कराया गया। उसका नाम बदलकर शेर खान रख दिया गया। आरोप है कि उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया गया। बताया गया कि उससे धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता था। मामला तब खुला जब वह किसी तरह पुलिस चौकी पहुंचा। उसने अपनी आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की।
चार के खिलाफ केस, एक हिरासत में
जेठवारा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपितों में बदरुल जमां, कल्लू, नईम और निजाम जैनुद्दीन शामिल हैं। पुलिस ने बदरुल जमां को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को परखा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
