राजस्थान में मौसम करवट लेगा, 22 जनवरी से बारिश-मावठ का अलर्ट जारी

राजस्थान में बादल छाए रहने और बारिश के अलर्ट से जुड़ी मौसम की स्थिति
राजस्थान में 22 जनवरी से बारिश-मावठ की संभावना

बर्फीली हवा कमजोर पड़ी, तापमान बढ़ा; जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए, नया सिस्टम 22 से होगा एक्टिव

Rajasthan Rain Alert 22 Jan

जयपुर। राजस्थान में बर्फीली हवाओं का असर अब कमजोर पड़ने लगा है, जिससे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली है। दिन और रात दोनों तापमान ऊपर चढ़े हैं, जबकि कई जिलों में बादल छाए रहने से धूप भी हल्की कमजोर रही।

पिछले 24 घंटों में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनूं के कुछ इलाकों में ऊंचाई पर बादल देखने को मिले। वहीं शेष जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। शनिवार को जैसलमेर, जोधपुर, चूरू और बीकानेर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री चित्तौड़गढ़ में रहा।

Rajasthan Rain Alert 22 Jan

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में रात का तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सिरोही में न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि दौसा और करौली को छोड़कर बाकी जिलों में भी ठंड का असर कुछ कम हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से राजस्थान में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में मावठ (हल्की से मध्यम बारिश) हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22-23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में बारिश व आकाशीय बिजली की संभावना है। वहीं 23-24 जनवरी को जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Read More: IND vs NZ निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में, होलकर में भारत का जीत रिकॉर्ड बरकरार रहेगा?