संत सुन्दरदास जयंती पर गंगापुर में भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम

गंगापुर सिटी में संत सुन्दरदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का दृश्य
गंगापुर सिटी में संत सुन्दरदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

सीताराम मंदिर से शुरू हुआ भक्ति का कारवां

गंगापुर सिटी में संत सुन्दरदास जयंती के अवसर पर खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति की ओर से शुक्रवार को ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी मंदिर से हुई। इससे पहले मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। संत सुन्दरदास जी के रथ के सारथी वेद प्रकाश डंगायच रहे।

शहरभर में हुआ जोरदार स्वागत
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले सामरिया परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, लवर्स चेलेंज गु्रप, रावत परिवार, गुड़-खाण्ड व्यापारी संघ, विनोद अग्रवाल खादी वाले, व्यापार मण्डल के पास अग्रवाल समाज समिति, लॉयन्स क्लब गरिमा, विप्र फाउण्डेशन, देवी स्टोर चौराहा पर इण्डियन क्लॉथ स्टोर पर भविष्य कुमार की ओर से, खारी बाजार में दीनदयाल कृष्ण गोपाल डंगायच, बजाजा ट्रस्ट, श्री श्याम परिवार सेवा समिति, अन्नतलाल घनश्याम दास, जैन समाज, सर्राफा व डाँस परिवार, भारतीय जनता पार्टी, भिंवाल परिवार सहित अनेक सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष अनिल खण्डेलवाल व 2026-27 के लिए समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द खूंटेटा, अग्रवाल-खण्डेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष रवीन्द्र खूंटेटा का जगह-जगह साफा बांधकर व माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया।


प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा पुरानी अनाज मंडी से रवाना होकर व्यापार मंडल, देवी स्टोर चौराहा, खारी बाजार, चौपड़, बालाजी चौक, कैलाश टॉकीज और ट्रक यूनियन होते हुए जयपुर रोड स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला।
सजीव झांकियों ने बांधा समा
खण्डेलवाल धर्मशाला पहुंचने पर संत सुन्दरदास जी, भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी और राधा-कृष्ण की सजीव झांकियों की आरती की गई। इन झांकियों ने भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई और कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया।


महिलाओं की पारंपरिक भागीदारी रही खास
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। महिलाएं रंग-बिरंगी चुनरी में सजी-धजी नजर आईं। वहीं पुरुष और युवा मंगल गीत गाते हुए और नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में गंगापुर सिटी खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति के उपाध्यक्ष दामोदर मेठी, मंत्री विनोद टोड़वाल, सहमंत्री पंकज खूंटेटा, कोषाध्यक्ष दीनदयाल डंगायच (पप्पी), व्यवस्थापक सतीश बढ़ाया, वर्ष 2026-27 के लिए चुने गए समिति उपाध्यक्ष अनिल कुमार डाँस, मंत्री अमित डंगायच, सहमंत्री श्रीकांत डंगायच, कोषाध्यक्ष विकास राजौरिया, व्यवस्थापक कैलाश माठा, खण्डेलवाल सौशल गु्रप के अध्यक्ष महेश चन्द खण्डेलवाल, मंत्री राजेश राजौरिया, कोषाध्यक्ष नवीन नाटानी व वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष अरविन्द डाँस, मंत्री राजेश ठाकुरिया, कोषाध्यक्ष अम्बरीश टोडवाल, खण्डेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष कविता रावत, उपाध्यक्ष ममता डाँस, मंत्री सीमा राजौरिया, कोषाध्यक्ष सारिका माचीवाल, वर्ष 2026-27 के लिए प्रिया डगांयच, उपाध्यक्ष सीमा राजौरिया, मंत्री सारिका माचीवाल सहित समाज के सैंकडों-महिला पुरुष शामिल थे।

समाज की एकता और आस्था का प्रतीक
यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं रही, बल्कि समाज की एकजुटता, संस्कृति और आस्था का प्रतीक बनकर सामने आई। इस आयोजन ने गंगापुर सिटी में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक मजबूत किया।
भव्य मोटरसाइकिल रैली
संत सुन्दरदास जयंती के पावन अवसर पर ुबह एक भव्य और जोशपूर्ण स्वाभिमान मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति की ओर से निकाली गई इस रैली को नई-शुभ शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
रैली में शामिल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे रास्ते ‘संत सुन्दरदास जी की जय हो’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। यह मोटरसाइकिल रैली नई अनाज मंडी स्थित हनुमान जी मंदिर से शुरू होकर उदेई मोड़, फव्वारा चौक, पुरानी अनाज मंडी और बद्रीनाथ जी मंदिर होते हुए जयपुर रोड स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।
इस आयोजन ने समाज में एकता, श्रद्धा और गौरव की भावना को और मजबूत किया।