![garima samman](https://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2023/07/garima-samman-678x381.jpg)
गंगापुर सिटी। लॉयन्स क्लब गरिमा गंगापुर सिटी के सदस्य कृष्ण कुमार मित्तल को दूध डेयरी व्यवसायी संघ का राष्ट्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया है। मित्तल के मनोनयन पर क्लब पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने उनके निवास पर जाकर फूल-मालाओं से स्वागत सत्कार किया। कृष्ण कुमार मित्तल की धर्मपत्नी रचना मित्तल को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन की जिला महामंत्री बनाए जाने पर उनका भी सम्मान किया गया। क्लब के ही सदस्य सचिन बंसल को श्याम सलोना भक्त मण्डल का अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में क्लब सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। एसआर वेडिंग सॉल्यूशन के पांच वर्ष पूर्ण होने पर क्लब कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर लॉयन्स क्लब गरिमा अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, सचिव मुकेश राजाराम मीना, सह सचिव विनोद कुमार गुप्ता, क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनीष सागवान, कृष्ण कुमार गोयल, सौरभ बरडिया, पूर्व कोषाध्यक्ष सोमव्रत अग्रवाल,पंकज जैन, विमल कुमार गुप्ता सदस्य मौजूद थे।
![](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-26-at-10.54.09-AM-1024x1024.jpeg)