Smith-Babar Controversy: धीमी बल्लेबाजी पर बाबर नाराज़, स्मिथ ने रोकी स्ट्राइक, बिग बैश में विवाद

बिग बैश लीग में स्मिथ और बाबर आजम के बीच स्ट्राइक को लेकर विवाद
बिग बैश मैच के दौरान बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच हुआ विवाद

पावर सर्ज की रणनीति बनी टकराव की वजह, कैमरे में कैद हुआ बाबर आजम का गुस्सा

Smith-Babar Controversy

सिडनी। बिग बैश लीग (BBL) में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स के स्टीव स्मिथ और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के बीच हुआ विवाद चर्चा का केंद्र बन गया है। यह टकराव रणनीति और साझेदारी के बीच संतुलन को लेकर था, लेकिन इसका असर मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक साफ दिखा।

सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान डेविड वॉर्नर के 110 रन की बदौलत 189 रन बनाए। जवाब में सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत शानदार रही। 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 107 रन बन चुके थे। स्मिथ जहां आक्रामक अंदाज में रन बटोर रहे थे, वहीं बाबर की बल्लेबाजी अपेक्षाकृत धीमी रही।

Smith-Babar Controversy

विवाद 11वें ओवर में हुआ, जब बाबर ने आखिरी गेंद पर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े स्मिथ ने उन्हें वापस भेज दिया। बाबर निराश दिखे और ओवर खत्म होते ही नाराज़गी जाहिर की। इसके बाद सिक्सर्स ने पावर सर्ज लिया और यहीं से मैच का रुख बदल गया।

स्मिथ ने 12वें ओवर में 32 रन ठोककर बिग बैश इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना दिया। पोस्ट-मैच स्मिथ ने कहा कि यह पूरी तरह रणनीतिक फैसला था और उनका लक्ष्य छोटी बाउंड्री का फायदा उठाना था। हालांकि, बाबर इससे खुश नहीं दिखे।

अगले ही ओवर में बाबर आउट हो गए और पवेलियन लौटते समय उन्होंने बैट को बाउंड्री कुशन पर मारकर गुस्सा जाहिर किया। बाबर ने 39 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 41 गेंदों में शतक जड़कर सिक्सर्स को जीत दिला दी।

इस घटना के बाद बाबर की टी20 स्ट्राइक-रेट और फॉर्म पर सवाल फिर से उठने लगे हैं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट की एक बार फिर किरकिरी हो गई है।

Read More :- Epstein Files पर बड़ा कानूनी बयान: न्याय विभाग बोला– सांसद नहीं कर सकते रिलीज में दखल