गंगापुरसिटी। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत विभिन्न विभागों के सहयोग व सहभागिता से जिला स्तर व उप खंड स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि 31 अक्टूबर को सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस के द्वारा शाम 5 बजे मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। मार्च पास्ट सवाई माधोपुर पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर हम्मीर ब्रिज के पास सिविल लाइन होते हुए अम्बेडकर सर्किल तक आयोजित होगा।
Related Articles
राजस्थान न्यूज
वाहन की टक्कर से एक की मौत, जयपुर रोड की घटना
गंगापुरसिटी। जयपुर रोड पर मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जने की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर […]
राजस्थान न्यूज
आर्य समाज मंदिर रोड पर बदहाल हालात, नालियों की सफाई ठप, सड़क पर फैला कीचड़
गंगापुर सिटी में नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. शहर के आर्य समाज मंदिर रोड पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सड़क के दोनों […]
राजस्थान न्यूज
Creative Girls College में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति किया सजग
हमारे गौरव और भविष्य को सशक्त बनाने वाली बालिकाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण विषय पर हुआ आयोजनगंगापुरसिटी। श्री गिर्राज प्रसाद शशि देवी फाउण्डेशन की ओर से संचालित क्र्रिएटिव गल्र्स कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस के […]
