गंगापुरसिटी। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत विभिन्न विभागों के सहयोग व सहभागिता से जिला स्तर व उप खंड स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि 31 अक्टूबर को सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए पुलिस के द्वारा शाम 5 बजे मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। मार्च पास्ट सवाई माधोपुर पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर हम्मीर ब्रिज के पास सिविल लाइन होते हुए अम्बेडकर सर्किल तक आयोजित होगा।
Related Articles
Government
अर्पण सेवा संस्थान एवं एलटीआई माइंडट्री फाउंडेशन के सहयोग से पशु चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन
GANGAPUR CITY. अर्पण सेवा संस्थान व एलटीआई माइंडट्री फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से संचालित एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मीना बड़ौदा, बड़ोली, रायपुर एवं मेड़ी सहित कुल 7 राजस्व गांवों में पशु […]
राजस्थान न्यूज
लॉयन्स क्लब सार्थक निदेशक मण्डल की बैठक हुई संपन्न
2 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिए लगेगा नि:शुल्क सहायता शिविरगंगापुर सिटी। लॉयन्स क्लब सार्थक के निदेशक मंडल की बैठक अध्यक्ष डॉ. मुकेश गर्ग की अध्यक्षता में लॉयन वासुदेव बंसल के व्यवसायिक परिसर पर संपन्न हुई। […]
चुनाव
अग्रवाल शिक्षण संस्थान: कार्यकारिणी के 14 सदस्यीय द्विवार्षिक चुनाव एक को
-सम्पर्क में करने में जुटे हैं उम्मीदवारगंगापुरसिटी। अग्रवाल शिक्षण संस्थान कार्यकारिणी के एक अगस्त को 14 सदस्यीय द्विवार्षिक चुनाव आयोजित होंगे। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद गुप्ता (गहनोली वाले) ने बताया कि जयपुर रोड स्थित अग्रवाल […]
