वर्ल्ड बुक फेयर में डॉ. मुकेश असीमित की पुस्तक ‘अंतिम दर्शन का दर्शन शास्त्र’ का भव्य विमोचन

वर्ल्ड बुक फेयर में डॉ. मुकेश असीमित की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का दृश्य
वर्ल्ड बुक फेयर में ‘अंतिम दर्शन का दर्शन शास्त्र’ का विमोचन

भावना प्रकाशन स्टॉल पर साहित्यिक गरिमा के साथ हुआ आयोजन, देश के वरिष्ठ व्यंग्यकारों और साहित्यकारों ने की प्रशंसा

नई दिल्ली/गंगापुर सिटी। वर्ल्ड बुक फेयर में भावना प्रकाशन के स्टॉल पर गंगापुर शहर के निवासी चिकित्सक एवं लेखक डॉ. मुकेश असीमित के नए व्यंग्य-संग्रह ‘अंतिम दर्शन का दर्शन शास्त्र’ का भव्य विमोचन साहित्यिक गरिमा और आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शब्दों की ऊर्जा, मुस्कानों की साझेदारी और पाठक-संवाद हर पल जीवंत नजर आया, जिससे यह आयोजन खास बन गया।

इस अवसर पर समकालीन भारतीय साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक बलराम अग्रवाल, वरिष्ठ व्यंग्यकार-अर्थशास्त्री आलोक पुराणिक, विख्यात व्यंग्यकार अर्चना चतुर्वेदी, एनबीटी से जुड़े ललित्य ललित, ‘अट्टहास’ के संपादक-व्यंग्यकार रामकिशोर उपाध्याय, वरिष्ठ व्यंग्यकार सुनील राही, सुनील चतुर्वेदी, थिएटर आर्टिस्ट एवं वाचक मनु कौशल, पाठक-समीक्षक उत्कर्ष गर्ग तथा भावना प्रकाशन के निदेशक नीरज मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ कई अन्य लेखक-साहित्यकार और पाठकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बनाया।

Read More: Virat Ramayana Temple में विश्व के सबसे विशाल शिवलिंग की दिव्य प्रतिष्ठा शुरू, CM नीतीश होंगे शामिल

वक्ताओं ने डॉ. मुकेश असीमित के व्यंग्य-दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सक का वैज्ञानिक प्रशिक्षण समाज की संरचनाओं और उसके भीतर छिपी विडंबनाओं को समझने का एक अनोखा नजरिया देता है। उन्होंने बताया कि डॉ. मुकेश का लेखन व्यंग्य को केवल “इवेंट” नहीं, बल्कि 24×7 का नजरिया मानता है, जो उनके शब्दों में साफ झलकता है।

कार्यक्रम में पुस्तक की स्वलिखित भूमिका के अंशों का वाचन भी हुआ। वक्ताओं का मानना रहा कि यह संग्रह नए स्वाद और ताजगी की तलाश करने वाले पाठकों के लिए रोचक, प्रभावशाली और यादगार साबित होगा। अंत में लेखक ने सभी वक्ताओं, पाठकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन साहित्यिक संवाद और गंगापुर के प्रसिद्ध खीरमोहन की मिठास के साथ हुआ।

Read More: Border 2 का बजट 250 करोड़? 3 घंटे 15 मिनट लंबी फिल्म पहले दिन रच सकती है इतिहास