अग्रवाल महिला मण्डल का लहरिया महोत्सव 30 जुलाई को

गंगापुर सिटी। अग्रवाल महिला मण्डल की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमती अंजू मालधनी की और से बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रेखा गर्ग ने की। बैठक में लहरिया महोत्सव के आयोजन पर चर्चा की गई, जिसमें 30 जुलाई को महिला मण्डल का लहरिया महोत्सव आयोजन का निर्णय लिया गया। लहरिया महोत्सव अग्रवाल धर्मशाला में ही मनाया जाएगा। लहरिया महोत्सव में इस बार तहसील महिला मण्डल को भी शामिल किया गया है। महोत्सव संयोजक मंजू मंगलम को बनाया गया है। भोजन व्यवस्था के लिए सरोज गर्ग को नियुक्त किया गया है। लक्ष्मी द्वारा कुछ गेम्स खिलाए जाएंगे।
महिला मण्डल अध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया की इस बार लहरिया महोत्सव का कार्यक्रम कुछ अनूठा और आकर्षक बनाया जाएगा इस के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक में राजेश, माया, सरला, रजनी, मीनाक्षी, पुष्पा, अनीता, हंसा, सरिता, प्रमिला, रीना, इंद्रा, आशा, प्रेमलता, सुमन, संजना, अलका, मंजू, अंजू, पिंकी, मीना, शशि, लक्ष्मी, गायत्री, रविबाला, मिथलेश, नीलम, रीना, सरोज गर्ग आदि महिलाएं उपस्थित थीं।