आरोपित चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर


महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप
एक महिला से दुष्कर्म व अपहरण करने के आरोपी को गंगापुर सिटी न्यायिक मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी हरजीलाल ने बताया कि आरोपित मिर्जापुर निवासी मनीष कुमार जाटव को गुडगाँव (हरियाणा) से गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित एक महिला का अपरहरण कर गुडग़ाँव सहित कई जगह ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सम्बंध में महिला के पति ने कोर्ट में इस्तगासे के जरिए आरोपित के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जाँच अधिकारी रामबाबू सिंह आरोपित से पूछताछ कर रहे हैं।