चेतना यात्रा का गंगापुर स्टेशन पर किया शुभारम्भ


गंगापुर सिटी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में रेलकर्मी चेतना यात्रा का आयोजन 3 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जा रहा है। इस दौरान यूनियन के कार्यकर्ता रेल कर्मचारियों के कार्यस्थल पर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं एवं उनकी गतिविधियों एवं सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर उत्तर गंगापुर सिटी में यूनियन कार्यकर्ताओं ने रेल कर्मचारियों से संपर्क कर एवं समस्याओं पर चर्चा की।
इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि रेल प्रशासन ने समपार फाटक पर कार्य करने वाले गेटमैनों के लिए जहां 12 घंटे के लिए जा रहे हैं एवं 2 सप्ताह एक रेस्ट देने का आदेश जारी किए हुए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा है एवं केवल एक रेस्ट ही दिया जा रहा है। इसी प्रकार यूनिफॉर्म पॉलिसी के तहत टेस्टिस गैरों का वितरण नहीं किया जा रहा है ना ही उनकी एवज में भुगतान किया जा रहा है। मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास आज भी रेलवे को निजी करण में बदलने की ओर तेजी से चल रहा है। हमें इसका विरोध पूरे दमखम के साथ करना है। आज गंगापुर संभाग में चेतना यात्रा का शुभारंभ किया एवं कर्मचारियों की समस्याएं जानी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, इंजीनियर शाखा के सहायक सचिव विलेंदर राम, मोहम्मद इमरान, अमित गुर्जर, नरेश बैरवा, अयूब खान, विष्णु शर्मा, हंसराज गुर्जर आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
गंगापुर सिटी। चेतना यात्रा में कर्मचारियों को संबोधित करते रेल कर्मचारी नेता।