हिन्दी दिवस पर राज्यपाल की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएसभी मिलकर हिन्दी का मान बढायें- राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 
राज्यपाल ने कहा है कि हिन्दी लोकप्रिय भाषा है।  हिंदी के विकास का वाहक बनने का दायित्व हमारी जिम्मेदारी है। देश के विकास के लिए स्वभाषा का होना आवश्यक है। सभी मिलकर हिन्दी का मान बढायें। सम्मान बढायें। राज्यपाल ने कहा है कि वर्तमान प्रयासों में तेजी लाते हुए नवीन प्रयोगों का सहारा लेकर जीवन के प्रत्येक कर्म में हिंदी की प्रतिष्ठा हमारा लक्ष्य होना चाहिए। 
राज्यपाल ने कहा कि भाषा व्यक्ति को जोडती है। भाषा के माध्यम से ही व्यक्ति का परिवार, समाज, गांव, नगर, महानगर, राज्य और देश से जुडाव होता है। हिन्दी हमारे देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी मात्र भाषा ही नही है अपितु भारतीय संस्कृति, सभ्यता की सबल संवाहिका है। हिन्दी हमारे गौरव का आधार है।