गंगापुरसिटी। ग्राम पंचायत महूकलां में बुधवार के पौधरोपण किया गया। सरपंच लखनलाल सैनी के नेतृत्व में पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। सरपंच माली ने बताया कि बुधवार को ताजपुर रोड सैनी धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर पौधे लगाए गए। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी भी प्रदान की गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी धर्म सिंह मीणा, कनिष्ठ लिपिक सुरेंद्र सिंह सोडवाल, पंचायत सहायक चिंटू रेनवाल, प्यार सिंह एवं वार्ड पंच सुक्या लाल सैनी एवं ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सभी राजकीय विद्यालयों व पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की हैं।
Related Articles
भगवान को लगाया अन्नकूट का भोग
श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी गंगापुर सिटी। नई अनाज मंडी स्थित हनुमान मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया। अलसुबह हनुमान मंदिर में साफ सफाई के बाद भगवान की आकर्षक प्रतिमा सजाई गई। इसके बाद […]
मुख्य लोको निरीक्षक कौशिक महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित
गंगापुर सिटी। जबलपुर में आयोजित 66वें रेल सप्ताह सम्मान समारोह में गंगापुरसिटी मुख्यालय के लोको निरीक्षक ओ. पी. कौशिक को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल, प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। […]
BJP के सुशील दीक्षित को मिला धौलपुर पंचायत चुनाव प्रभारी दायित्व
गंगापुरसिटी। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित को पंचायत समिति धौलपुर में चुनाव प्रभारी का दायित्व प्रदान किया है। शहर भाजपा मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. […]