BJP के सुशील दीक्षित को मिला धौलपुर पंचायत चुनाव प्रभारी दायित्व

गंगापुरसिटी। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित को पंचायत समिति धौलपुर में चुनाव प्रभारी का दायित्व प्रदान किया है। शहर भाजपा मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने सुशील दीक्षित को धौलपुर पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता, उपसभापति वीरेंद्र शर्मा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, जिला महामंत्री मनोज बंसल, रामसिंह खटाना, शहर मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, एडवोकेट नवीन शर्मा, जमनालाल वैष्णव, सवाई सिंह राजावत, मुकेश सोनी, पंडित दामोदर लाल शर्मा, पूर्व सभापति संगीता बोहरा, गोपाल धामोनिया, मिथलेश व्यास, अशोक कमालपुरा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विष्णु कांत दीक्षित, प्रदीप सरकार, पार्षद धन सिंह मावई, महेंद्र दीक्षित, प्रवक्ता धनेश शर्मा, ओम कटारिया, पार्षद रामबाबू शर्मा, अनिल दुबे, उदय सिंह गुर्जर, कमलेश महावर आदि ने प्रभारी का दायित्व मिलने पर हर्ष जताया है।