गंगापुरसिटी। कल्याणजी मंदिर के समीप स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने दो कक्षों के ताले तोड़ दिए, लेकिन नीचे का लॉक लगा होने से सफल नहीं हो सके। सुबह स्टाफ के पहुंचने पर चोरी के प्रयास का पता चला। प्रधानाध्यापक अबुल कलाम ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय बंद कर गए थे। शनिवार सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक कक्ष और कम्प्यूटर लैब के गेट की कुंदी और ताले टूटे मिले। चोर दोनों कक्षों के दरवाजों में नीचे लगे लॉक को तोडऩे में सफल नहीं हो सके। इसके चलते उनका चोरी का प्रयास नाकाम रहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भी विद्यालय में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन चोरियों को खुलासा नहीं हो सका। इसके चलते चोरों के हौंसले बुलन्द हो रहा है।
Related Articles
सुरेश चंद गुट्टा बने अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
गंगापुरसिटी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान की कार्यकारिणी में सुरेशचंद गुट्टा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर अग्रवाल समाज जिलाध्यक्ष राजेश गोयल, जिला महामंत्री गोविंद बरनाला, जिला कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र […]
Viksit Bharat Sankalp Yatra
– Viksit Bharat Sankalp Yatra मोदी की गारंटी आईसी वैनों का ग्राम पंचायतों में हो रहा है भव्य स्वागत – Viksit Bharat Sankalp Yatra लाभार्थियों ले रहें है बढ़-चढ़कर भाग – ग्राम पंचायत शहर एवं […]
कुएं में गिरने से किशोर की मौत
गंगापुरसिटी। वजीरपुर थाना क्षेत्र के डोब गांव में शुक्रवार को कुएं में गिरने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने वजीरपुर के राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों […]