स्कूल में चोरी का प्रयास, ताले तोड़े

गंगापुरसिटी। कल्याणजी मंदिर के समीप स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने दो कक्षों के ताले तोड़ दिए, लेकिन नीचे का लॉक लगा होने से सफल नहीं हो सके। सुबह स्टाफ के पहुंचने पर चोरी के प्रयास का पता चला। प्रधानाध्यापक अबुल कलाम ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय बंद कर गए थे। शनिवार सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक कक्ष और कम्प्यूटर लैब के गेट की कुंदी और ताले टूटे मिले। चोर दोनों कक्षों के दरवाजों में नीचे लगे लॉक को तोडऩे में सफल नहीं हो सके। इसके चलते उनका चोरी का प्रयास नाकाम रहा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भी विद्यालय में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन चोरियों को खुलासा नहीं हो सका। इसके चलते चोरों के हौंसले बुलन्द हो रहा है।