धन्य हो गंगापुर! गंगापुर की आम जनता और यहां का प्रशासनिक व राजनीतिक महकमा

Administrative-political

गंगापुर सिटी। आज दोपहर 12 बजे सभापति महोदय कार्य ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में स्वयं आयुक्त महोदय, नवनिर्वाचित पार्षद, शहर के गणमान्य, प्रबुद्धजन, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। हो सकता है कई अधिकारी लोग भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। इसके लिए नगर परिषद ने सड़क मार्ग पर पूरी तरह मजमा लगा दिया है। सड़क मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया गया। दुपहिया व चौपहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। आवागमन हो या नहीं, इससे किसे फर्क पड़ता है। इस तरह की व्यवस्था से आमजन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। क्या ऐसा आम नागरिक सड़क मार्ग पर मजमा लगा सकते हैं? नहीं, यह व्यवस्था सिर्फ रसूखदार लोगों के लिए ही है। यदि किसी आम नागरिक ने यह हिम्मत की तो उसका पूरा सामान जब्त कर लिया जाएगा या फिर उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि ऐसा आम नागरिक के साथ होता है तो रसूखदार लोगों के साथ क्यों नहीं? नियम तो सबके लिए एक जैसे हैं, फिर इस प्रकार क्यों हो रहा है। प्रशासन ने आँखें मूंद ली है। प्रशासन ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया। राजनीति-प्रशासन मिलकर इस तरह की व्यवस्था में लगे हुए हैं।

Read Also: Private: धन्य हो गंगापुर! गंगापुर की आम जनता और यहां का प्रशासनिक व राजनीतिक महकमा

इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना को लेकर पूरी तरह सजग है। प्रशासन को भी पूरी तरह अलर्ट किया हुआ है। इसके बावजूद यदि आज के कार्यक्रम में भीड़ एकत्रित होती है तो इसके लिए स्वयं प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
वाकई, धन्य हो गंगापुर, गंगापुर की आम जनता और यहां का प्रशासनिक व राजनीतिक महकमा।

डाउनलोड करें बढ़ती कलम एप और खबरों से रहें अपडेट

Download App Now