Bharat Bandh today: 8 करोड़ व्यापारियों का भारत बंद आज, GST-पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ होगा प्रदर्शन

देशभर के व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया है। यह बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम 8 बजे तक लागू रहेगा। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि ये संशोधन व्यापार के प्रतिकूल है। परिवहन संगठन बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस बंद को लेकर देशभर में बाजार बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Lions club garima: 38 नेत्र रोगियों के हुए मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपेरशन

बता दें कि फ्यूल प्राइस, जीएसटी और ई-वे बिल के खिलाफ किए जा रहे हड़ताल के बीच बाजार बंद दिखाई दे रहे हैं। बंद के दौरान देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों और गुड्स एवं सर्विस टैक्स, ई-बिल को लेकर व्यापार संघ शुक्रवार को भारत बंद कर रह है। व्यापारिक संस्था द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कल भारत बंद का ऐलान किया है। 26 तारीख को किए जाने वाले भारत बंद का समर्थन किया जा रहा है। यह बंद वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधानों में समीक्षा की मांग को लेकर किया जा रहा है।
देशभर के 8 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 40 हजार ट्रेड एसोसिएशंस ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) की ओर से शुक्रवार को ‘भारत बंद’ का समर्थन किया है। बंद का असर देशभर में वाणिज्यिक बाजार पर पड़ेगा। प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पर भी भारत बंद का असर देखने को मिलेगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियों से कहा है कि सांकेतिक प्रदर्शन के तौर पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक अपनी गाड़ियों को खडी रखें।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US