महिला सशक्तिकरण के लिए सभापति का किया अभिनंदन

गंगापुर सिटी। सभापति का अभिनंदन करती महिला संगठन की पदाधिकारी।

गंगापुर सिटी। महिला जाग्रति संगठन की ओर से सभापति संगीता बौहरा का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
संगठन अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने बताया कि बताया कि सभापति संगीता बौहरा ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो महिलाओं के लिए खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया उसके लिए संगठन की सभी महिलाएं उनकी हृदय से आभारी हैं।
इस दौरान सभापति ने अभिनंदन करने पर सभी को धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी प्रकार सहयोग देने की अपील की। इस दौरान लक्ष्मी गर्ग, चांदनी माखीजा, मुक्ता गुप्ता, चंचल जगवानी, मनीषा देवी, कमलेश एवं अनीता प्रजापत आदि महिलाएं मौजूद थी